UP Board Solutions For Class 8 Civics Chapter 4 नागरिक सुरक्षा

Sharing Is Caring:

प्यारे बच्चों आज हम आपको UP Board Solutions For Class 8 Civics Chapter 4 नागरिक सुरक्षा का Solutions देने जा रहे है। बच्चों यह UP Board Class 8 Civics Chapter 4 नागरिक सुरक्षा Solutions आपके बहुत काम आयेगा चाहे आप अपना होमवर्क कर रहे हों या तो आप अपने आने वाले परीक्षा की तयारी कर रहें है।

Dear Students In This Page We Will Share With You UP Board Solutions For Class 8 Civics Chapter 4 नागरिक सुरक्षा Solutions. Students This UP Board Class 8 Civics Chapter 4 नागरिक सुरक्षा Solutions It Will Be Very Useful For You Whether You Are Doing Your Homework Or You Are Preparing For Your Upcoming Exam. UP Board Solutions For Chapter 4 नागरिक सुरक्षा PDF DownloadUP Board Solutions For Class 8 Civics.

बच्चो इस पेज पे आपको UP Board Civics Chapter 4 नागरिक सुरक्षा के सभी प्रश्नों के उत्तर को बहुत ही अच्छे और विस्तार पूर्वक बताया गया है। जिससे आप सभी को स्टूडेंट्स को बहुत ही आसानी से समझ में आ जाये। बच्चों सभी पर्श्नो के उत्तर Latest UP Board Class 8 Civics Syllabus के आधार पर बताया गया है। बच्चों यह सोलूशन्स को हिंदी मेडिअम के स्टूडेंट्स को ध्यान में रख कर बनाये गए है |

Class 8 Civics

Chapter 4

पाठ-4 नागरिक सुरक्षा

अभ्यास

 

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(क) हवाई हमले से बचने के क्या उपाय हैं?
उत्तर
हवाई हमला होने पर जनता को 2-3 मिनट पहले सायरन द्वारा सूचना दी जाती है। इससे बचने के निम्नलिखित उपाय हैं

  1. सुरक्षित स्थानों पर छिपने से 65 प्रतिशत तक बचाव हो सकता है।
  2. खुले में पेट के बल लेटने पर 50 प्रतिशत तक बचाव हो सकता है।
  3. निचले स्थान, नाले या खाई में शरण लेने पर 35 प्रतिशत तक बचाव हो सकता है।
  4. पक्के मकानों में 90 प्रतिशत  बचाव होता है।
  5. गृह में शरण लेने पर 95 प्रतिशत बचाव होता है। अत: उक्त विधियों से उपरोक्त, छिपकर बचाव किया जा सकता है।

BooksAndSolution.Com

(ख) हवाई हमले से अपने घर को बचाने के लिए ब्लैक आउट करना क्यों आवश्यक है?
उत्तर
शत्रु द्वारा रात्रि में हवाई हमला करने की स्थिति में ब्लैक आउट किया जाता है। इसमें ऐसे उपाय किए जाते हैं, जिससे शत्रु भ्रमित हो जाए और लक्ष्य न पहचान सके।
ब्लैक आउट के समय बचाव के उपाय निम्नलिखित हैं

1. प्रकाश पर प्रतिबन्ध- दो स्तरों पर यह प्रतिबन्ध लगाया जाता है।

(i) प्रथम स्तर पर-

  1. हवाई हमले की सम्भावना पर मकानों की खिड़की, दरवाजे व रोशनदानों के शीशे काले रंग से रंग दिए जाते हैं।
  2. विज्ञापन बोर्डों व विद्युत खम्भों की लाइट बन्द कर दी जाती है।

(ii) द्वितीय स्तर पर-

  1. हमला निश्चित होने पर पूरा अन्धेरा कर दिया जाता है।
  2. यह पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी होती है।

2. केमाप्लाजिंग व कंसीलमेन्ट (आकार गोपन व छद्मावरण)- शत्रु बम गिराने के लिए लक्ष्य पहचानने की कोशिश करता है। इसलिए लक्ष्य को पेंट कराना, हरे पत्तों व टहनियों से ढकना जरूरी होता है। इससे पायलट भ्रमित हो जाता है।

 

(ग) नागरिक सुरक्षा संगठन का क्या उद्देश्य है?
उत्तर
द्वितीय विश्व युद्ध के बाद हुई जान-माल को हानि को देखते हुए प्रत्येक देश ने अपने यहाँ नागरिक सुरक्षा संगठन की स्थापना की। इस संगठन के मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित हैं

  1. हवाई आक्रमणों से जन-धन की हानि को कम करना।।
  2. औद्योगिक/कृषि क्षेत्र में उत्पादन बनाए  रखना।
  3. प्राकृतिक आपदाओं के समय राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग करना।
  4. शान्तिकाल में अधिकारियों एवं स्वयं सेवकों को प्रशिक्षित करना।
  5. सामाजिक व जन कल्याणकारी कार्य जैसे–पल्स पोलियो व महामारी की रोकथाम के लिए टीकाकरण आदि में सहयोग प्रदान करना।

(घ) आग लगने पर किस तरह से बचाव करना चाहिए?
उत्तर
आग लगने पर निम्नलिखित कार्य करके बचाव करना चाहिए-

  1. आग लगने पर सीधे पानी डालकर बुझाना चाहिए।
  2. ज्वलनशील पदार्थ (पेट्रोल, डीजल आदि) में आग लगने पर हवा से सम्पर्क हटा देना चाहिए।
  3. गैस से आग लगने पर जूट की बोरी से ढककर आग बुझानी चाहिए।
  4. गैस के रेगुलेटर नॉब को बन्द कर देना चाहिए तथा घर के खिड़की दरवाजे खोल देने चाहिए।
  5. बिजली से लगी आग पर पानी नहीं डालना चाहिए बल्कि बुझाने से पहले मेन स्विच से बिजली काट देनी चाहिए।
  6. शरीर में आग लगने पर शरीर को कम्बल से ढंक देना चाहिए।

(ङ) रसोई गैस से आग लगने पर बचाव के कौन-कौन से तरीके अपनाएंगे?
उत्तर
रसोई गैस से आग लगने पर जूट की बोरी से ढककर आग बुझाना चाहिए। जल्दी से गैस सिलिंडर का नॉब बन्द करके बाहर निकाल देना चाहिए।

BooksAndSolution.Com

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
उत्तर
(क) नागरिक सुरक्षा संगठन प्राकृतिक आपदाओं के समय सुरक्षा कार्य में सहयोग करता है।
(ख) हवाई हमला बन्द हो जाने पर हरे रंग की प्रकाश दिखाया जाता है।
(ग) रात्रि में हवाई हमले के समय दुश्मन को भ्रमित करने के लिए ब्लैक आउट किया जाता है।
(घ) पेट्रोल से लगी आग को फोम टाइप अग्नि शामक यंत्र से बुझाया जाता है।
(ङ) गैस की आग बुझाने के लिए जूट की बोरी का प्रयोग करते हैं।

प्रश्न 3.
निम्न कथनों में जो सही हों उनके आगे (✓) का चिह्न और जो गलत हों उनके आगे (✗) का चिह्न लगाइए-
उत्तर

प्रश्न 4.
मिलान कीजिए-
उत्तर

 

प्रोजेक्ट वर्क-
विद्यार्थी स्वयं करें।

 

बच्चो हम उम्मीद हमारे इस पेज पर दी गई UP Board Solutions For Chapter 4 नागरिक सुरक्षा Solutions आपकी स्टडी में कुछ उपयोगी साबित हुए होंगे। बच्चों अगर आप में से किसी का भी पेज पर दिए गये UP Board Solutions For Chapter 4 नागरिक सुरक्षा से रिलेटेड कोई भी किसी भी प्रकार का डॉउट हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूंछ सकते है।

बच्चे यदि आपको इस UP Board Solutions For Class 8  Civics Chapter 4 नागरिक सुरक्षा Solutions से आपको हेल्प मिली हो तो आप इन्हे अपने Classmates & Friends के साथ शेयर करिये ताकि आपके दोस्त भी अच्छे से पढ़ पाए।

आपके उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं!!

Rate this post

Leave a Comment