प्यारे बच्चों आज हम आपको UP Board Solutions For Class 8 Geography Chapter 2 भारत : कृषि एवं सिंचाई का Solutions देने जा रहे है। बच्चों यह UP Board Class 8 Geography Chapter 2 भारत : कृषि एवं सिंचाई Solutions आपके बहुत काम आयेगा चाहे आप अपना होमवर्क कर रहे हों या तो आप अपने आने वाले परीक्षा की तयारी कर रहें है।
Dear Students In This Page We Will Share With You UP Board Solutions For Class 8 Geography Chapter 2 भारत : कृषि एवं सिंचाई Solutions. Students This UP Board Class 8 Geography Chapter 1 संसाधन Solutions It Will Be Very Useful For You Whether You Are Doing Your Homework Or You Are Preparing For Your Upcoming Exam. UP Board Solutions For Chapter 2 भारत : कृषि एवं सिंचाई PDF Download, UP Board Solutions For Class 8 Geography.
बच्चो इस पेज पे आपको UP Board Geography Chapter 2 भारत : कृषि एवं सिंचाई के सभी प्रश्नों के उत्तर को बहुत ही अच्छे और विस्तार पूर्वक बताया गया है। जिससे आप सभी को स्टूडेंट्स को बहुत ही आसानी से समझ में आ जाये। बच्चों सभी पर्श्नो के उत्तर Latest UP Board Class 8 Geography Syllabus के आधार पर बताया गया है। बच्चों यह सोलूशन्स को हिंदी मेडिअम के स्टूडेंट्स को ध्यान में रख कर बनाये गए है |
Class 8 Geography
Chapter 2
पाठ- 2 भारत : कृषि एवं सिंचाई
अभ्यास
प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
(क) निर्वाह कृषि और व्यापारिक कृषि में क्या अन्तर है?
उत्तर
जो कृषि केवल अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए की जाती है, उसे निर्वाह कृषि कहा। जाता है और जिस कृषि का मुख्य उद्देश्य बाजार में फसल बेचना हो उसे व्यापारिक कृषि कहा जाता है। इसे फसल-विशिष्टीकरण भी कहते हैं।
(ख) चावल के उत्पादन के लिए किस प्रकार की जलवायु होनी चाहिए?
उत्तर
चावल के उत्पादन के लिए मानसूनी जलवायु होनी चाहिए।
(ग) भारत के मुख्य कपास उत्पादक राज्यों के नाम लिखिए?
उत्तर
भारत में कपास का उत्पादन महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु, कर्नाटक, हरियाणा आदि राज्यों में होता है।
(घ) भारत में चकबंदी से क्या लाभ हुए हैं?
उत्तर
चकबंदी से निम्न लाभ हुए हैं।
- किसानों की बिखरी जमीन एक स्थान पर हुई है।
- किसानों के समय की बचत होती है।
- किसान आसानी से बुआई, जुताई तथा सिंचाई कर लेते हैं।
- इससे पैदावार में वृद्धि हुई है।
(ङ) हरित क्रान्ति क्या है? इसके प्रभावों को लिखिए।
उत्तर
वर्ष 1966-67 में हरित क्रान्ति के माध्यम से कृषि उत्पादन के क्षेत्र में क्रान्तिकारी परिवर्तन आया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन्नत किस्म के बीज, खाद, सिंचाई तथा आधुनिक यंत्रों के उपयोग द्वारा कृषि उपज में तीव्र गति से वृद्धि करना था। इसे ही हरित क्रान्ति कहते हैं। भारत में डॉ०एम०एस० स्वामीनाथन को हरित क्रान्ति का जनक कहा जाता है।
हरित क्रांति का प्रभाव- हरित क्रांति के प्रभाव स्वरूप अधिक उपज के लिए सुधरे हुए उन्नत बीजों का प्रयोग होने लगा।
- रासायनिक खादों जैसे- अमोनियम सल्फेट, यूरिया, सुपर फॉस्फेट, पोटैशियम सल्फेट, डाई-अमोनियम फॉस्फेट तथा पोटैशियम नाइट्रेट का विकास व उपयोग किया गया।
- जैविक खाद का उत्पादन बढ़ाना जैसे कंपोस्ट की खाद, हरी खाद (जिसमें सनई, हैचा को सड़ाया जाता है) नीम की खली की खाद इत्यादि।
- रासायनिक कीट नाशक दवाओं को प्रयोग करना।
- कृषि यंत्र जैसे ट्रैक्टर, थ्रेशर आदि का प्रयोग करना।
- फसलों की सिंचाई के लिए नलकूप, नहरों तथा तालाब आदि बनाने का कार्य किया गया।
प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
उत्तर
(क) कृषि कार्य में कृषि के साथ-साथ पशुपालन को शामिल किया जाता है।
(ख) गन्ना भारत की नकदी फसल है।
(ग) चावल के लिए अधिक गर्मी तथा अधिक पानी की आवश्यकता होती है।
(घ) खरीफ की फसलें वर्षा ऋतु के प्रारम्भ में बोई और शीत ऋतु के प्रारम्भ में काटी जाती हैं।
(ङ) भारत में सिंचाई का सबसे प्रचलित साधान नहर है।
प्रश्न 3.
निम्नलिखित के सही जोड़े बनाइए-
उत्तर
प्रश्न 4.
सही पर सही का चिह्न ✓ और गलत पर ✗ का चिह्न लगाइए-
उत्तर
भौगोलिक कुशलताएँ-
विद्यार्थी स्वयं करें।
परियोजना कार्य –
विद्यार्थी स्वयं करें।
बच्चो हम उम्मीद हमारे इस पेज पर दी गई UP Board Solutions For Chapter 2 भारत : कृषि एवं सिंचाई Solutions आपकी स्टडी में कुछ उपयोगी साबित हुए होंगे। बच्चों अगर आप में से किसी का भी पेज पर दिए गये UP Board Solutions For Chapter 2 भारत : कृषि एवं सिंचाई से रिलेटेड कोई भी किसी भी प्रकार का डॉउट हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूंछ सकते है।
बच्चे यदि आपको इस UP Board Solutions For Class 8 Geography Chapter 2 भारत : कृषि एवं सिंचाई Solutions से आपको हेल्प मिली हो तो आप इन्हे अपने Classmates & Friends के साथ शेयर करिये ताकि आपके दोस्त भी अच्छे से पढ़ पाए।