UP Board Solutions For Class 8 Hindi Chapter 1 सावित्री (महान व्यक्तित्व)

Sharing Is Caring:

प्यारे बच्चों आज हम आपको UP Board Solutions For Class 8 Hindi Chapter 1 सावित्री (महान व्यक्तित्व) का Solutions देने जा रहे है। बच्चों यह UP Board Class 8 Hindi Chapter 1 सावित्री (महान व्यक्तित्व) Solutions आपके बहुत काम आयेगा चाहे आप अपना होमवर्क कर रहे हों या तो आप अपने आने वाले परीक्षा की तयारी कर रहें है।

Dear Students In This Page We Will Share With You UP Board Solutions For Class 8 Hindi Chapter 1 सावित्री (महान व्यक्तित्व) Solutions. Students This UP Board Class 8 Hindi Chapter 1 सावित्री (महान व्यक्तित्व) Solutions It Will Be Very Useful For You Whether You Are Doing Your Homework Or You Are Preparing For Your Upcoming Exam. UP Board Solutions For Chapter 1 सावित्री (महान व्यक्तित्व) PDF DownloadUP Board Solutions For Class 8 Hindi.

बच्चो इस पेज पे आपको UP Board Hindi Chapter 1 सावित्री (महान व्यक्तित्व) के सभी प्रश्नों के उत्तर को बहुत ही अच्छे और विस्तार पूर्वक बताया गया है। जिससे आप सभी को स्टूडेंट्स को बहुत ही आसानी से समझ में आ जाये। बच्चों सभी पर्श्नो के उत्तर Latest UP Board Class 8 Hindi Syllabus के आधार पर बताया गया है। बच्चों यह सोलूशन्स को हिंदी मेडिअम के स्टूडेंट्स को ध्यान में रख कर बनाये गए है |

Class 8 Hindi

Chapter 1

पाठ-1 सावित्री (महान व्यक्तित्व)

 

 

UP Board Class 8 Mahan Vyaktitva

पाठ का सारांश

प्राचीनकाल में हमारे देश के मद्र देश पर अश्वपति नाम के एक राजा राज्य करते थे। इनकी कन्या का नाम सावित्री था। सावित्री बहुत सुन्दर और गुणवती थी। उसके पिता चाहते थे कि सावित्री को बहुत अच्छा पति मिले। एक बार सावित्री तीर्थयात्रा को गई। वन में उसका सत्यवान से परिचय हुआ। सत्यवान के पिता किसी समय शाल्व देश के राजा थे। उस समय वे वन में तपस्या कर रहे थे। दूसरे दिन सावित्री ने अपने पिता से सत्यवान से विवाह करने की अनुमति माँगी।

अश्वपति बड़े प्रसन्न हुए किन्तु जब उन्हें यह पता लगा कि सत्यवान की आयु अब अधिक शेष नहीं है तो वे बहुत दु:खी हुए लेकिन सावित्री अपनी बात पर डटी रही। अन्त में अश्वपति ने विवाह की अनुमति दे दी। सत्यवान और सावित्री का विवाह हो गया। एक बार वन में सत्यवान के सिर में भयंकर दर्द उठा और वह बेहोश हो गया। उसी समय यमराज सत्यवान  के प्राण लेकर चल दिए। सावित्री भी उनके पीछे-पीछे चल दी। यमराज ने सावित्री को वापस भेजना चाहा किन्तु सावित्री ने यमराज का पीछा न छोड़ा। यमराज ने सावित्री को अनेक वरदान भी दिए किन्तु सावित्री फिर भी यमराज के पीछे-पीछे चलती रही।

यमराज ने सावित्री को फिर समझाया और उससे एक और वरदान माँगने को कहा। सावित्री ने कहा कि यदि आप प्रसन्न हैं तो मुझे यह वरदान दीजिए कि मैं पुत्रवती हो जाऊँ। यमराज ने यह वरदान भी सावित्री को दे दिया। यमराज अब फिर आगे चल दिए किन्तु सावित्री वापस नहीं लौटी। अब तो यमराज को क्रोध आ गया। उन्होंने फिर सावित्री को लौट जाने को कहा। सावित्री बोली- धर्मराज, आप मुझे पुत्रवती होने का आशीर्वाद दे चुके हैं और मेरे पति को आप अपने साथ लिए जा रहे हैं, तब यह कैसे हो सकता है कि मैं पुत्रवती हो जाऊँ? यमराज को अब अपनी भूल मालूम हुई। उन्होंने सत्यवान  के प्राण छोड़ दिए और सत्यवान जीवित हो गया।

शिक्षा – सावित्री की तरह सच्ची लगन, आत्मविश्वास और दृढ़ विचार वाले कठिन से कठिन कार्य को भी पूर्ण करने में सफल हो जाते हैं।

UP Board Solution Class 8 Hindi

अभ्यास

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए

UP Board Solution Class 8 Mahan Vyaktitva

प्रश्न 1.
सावित्री कौन थीं? उनका विवाह किससे हुआ था ?
उत्तर :
सावित्री राजा अश्वपति की पुत्री थी। उसका विवाह सत्यवान के साथ हुआ।

कक्षा 8 महान व्यक्तित्व

प्रश्न 2.
सावित्री के पिता सावित्री का विवाह सत्यवान के साथ क्यों नहीं करना चाहते थे?
उत्तर :
सावित्री के पिता सावित्री का विवाह सत्यवान से इसलिए नहीं करना चाहते थे क्योंकि सत्यवान की आयु बहुत कम थी। उसकी आयु और एक साल बची थी।

Class 8 Mahan Vyaktitva

प्रश्न 3.
सावित्री ने यमराज से कौन-कौन से वर माँगे?
उत्तर :
सावित्री ने प्रथम वरदान में- “मेरे सास और ससुर देखने लगे और उन्हें उनका राज्य मिल जाए।” दूसरे में- “मेरे पिता को सन्तान प्राप्त हो जाए।” तीसरे में- “मैं पुत्रवती हो जाऊँ।”

UP Board Class 8 Hindi

प्रश्न 4.
यमराज ने सत्यवान के प्राण क्यों छोड़ दिए?
उत्तर :
यमराज ने सत्यवान के प्राण इसलिए छोड़ दिए  क्योंकि उन्होंने भूल से सावित्री को पुत्रवती होने का वरदान दे दिया था। और यह सत्यवान के बिना संभव नहीं था।

UP Board Solutions Class 8 Hindi

प्रश्न 5.
इस कहानी से क्या शिक्षा मिलती है?
उत्तर :
सच्ची लगन, आत्मविश्वास और दृढ़ विचार वाले मनुष्य कठिन कार्य करने में सफलता प्राप्त करते हैं।

 

बच्चो हम उम्मीद हमारे इस पेज पर दी गई UP Board Solutions For Chapter 1 सावित्री (महान व्यक्तित्व) Solutions आपकी स्टडी में कुछ उपयोगी साबित हुए होंगे। बच्चों अगर आप में से किसी का भी पेज पर दिए गये UP Board Solutions For Chapter 1 सावित्री (महान व्यक्तित्व) से रिलेटेड कोई भी किसी भी प्रकार का डॉउट हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूंछ सकते है।

बच्चे यदि आपको इस UP Board Solutions For Class 8 Hindi Chapter 1 सावित्री (महान व्यक्तित्व)  Solutions से आपको हेल्प मिली हो तो आप इन्हे अपने Classmates & Friends के साथ शेयर करिये ताकि आपके दोस्त भी अच्छे से पढ़ पाए।

आपके उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं!!

Rate this post

Leave a Comment