प्यारे बच्चों आज हम आपको UP Board Solutions For Class 8 History Chapter 7 भारत में नवजागरण का Solutions देने जा रहे है। बच्चों यह UP Board Class 8 History Chapter 7 भारत में नवजागरण Solutions आपके बहुत काम आयेगा चाहे आप अपना होमवर्क कर रहे हों या तो आप अपने आने वाले परीक्षा की तयारी कर रहें है।
Dear Students In This Page We Will Share With You UP Board Solutions For Class 8 History Chapter 7 भारत में नवजागरण Solutions. Students This UP Board Class 8 History Chapter 7 भारत में नवजागरण Solutions It Will Be Very Useful For You Whether You Are Doing Your Homework Or You Are Preparing For Your Upcoming Exam. UP Board Solutions For Chapter 7 भारत में नवजागरण PDF Download, UP Board Solutions For Class 8 History.
बच्चो इस पेज पे आपको UP Board History Chapter 7 भारत में नवजागरण के सभी प्रश्नों के उत्तर को बहुत ही अच्छे और विस्तार पूर्वक बताया गया है। जिससे आप सभी को स्टूडेंट्स को बहुत ही आसानी से समझ में आ जाये। बच्चों सभी पर्श्नो के उत्तर Latest UP Board Class 8 History Syllabus के आधार पर बताया गया है। बच्चों यह सोलूशन्स को हिंदी मेडिअम के स्टूडेंट्स को ध्यान में रख कर बनाये गए है |
Class 8 History
Chapter 7
पाठ-7 भारत में नवजागरण
अभ्यास
प्रश्न 1.
बहुविकल्पीय प्रश्न
(1) ब्रह्म समाज की स्थापना की-
(क) स्वामी विवेकानंद ने
(ख) राजा राम मोहन राय ने ✓
(ग) दयानंद सरस्वती ने ।
(घ) महादेव गोविंद रानाडे ने
(2) लार्ड बैंटिक ने सती प्रथा रोकने का कानून बनाया
(क) 1829 ई० में ✓
(ख) 1856 ई० में
(ग) 1817 ई० में
(घ) 1818 ई० में
प्रश्न 2.
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न ।
(क) दयानंद सरस्वती ने किस संस्कृति को अपनाने पर जोर दिया?
उत्तर
दयानंद सरस्वती ने वैदिक संस्कृति को अपनाने पर जोर दिया।
(ख) ज्योतिबा फूले ने किस समाज का गठन किया?
उत्तर
ज्योतिबा फूले ने सत्यशोधक समाज का गठन किया?
प्रश्न 3.
लघु उत्तरीय प्रश्न
(क) स्वामी विवेकानंद के बारे में लिखिए?
उत्तर
स्वामी विवेकानंद रामकृष्ण परमहंस के शिष्य थे। इन्होंने सन् 1896 में रामकृष्ण मिशन की स्थापना की। सन् 1893 में शिकागो में विश्व धार्मिक संसद में हिन्दुत्व की बात रखी। वे गर्व से कहते थे कि ‘मैं भारतीय हूँ तथा प्रत्येक भारतीय मेरा भाई है।’ वे अंधविश्वास और अस्पृश्यता के विरोधी थे। उन्होंने मानवता, स्वतंत्रता तथा समानता की शिक्षा दी।
(ख) सावित्री फूले कौन थी? इनके कार्यों पर प्रकाश डालिए।
उत्तर
सावित्री फूले ज्योतिबा फूले की पत्नी थीं। इन्होंने पुणे में प्रथम बालिका विद्यालय की शुरुआत की। शिक्षा से जुड़े कार्यों के साथ-साथ इनका अन्य सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय योगदान था।
(ग) नवजागरण से क्या तात्पर्य है?
उत्तर
धर्म तथा समाज संबंधित पुरानी परंपराओं एवं मान्यताओं में परिवर्तन लाने के लिए किए गए प्रयास।
प्रश्न 4.
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(क) धार्मिक आंदोलनों के नाम लिखिए। उनसे संबंधित व्यक्तियों के योगदान पर प्रकाश डालिए।
उत्तर
मुस्लिम सुधार आन्दोलन- सर सैय्यद अहमद खाँ ने विज्ञान समिति की स्थापना की। ये मुसलमानों के लिए अँग्रेजी शिक्षा, पश्चिमी विज्ञान तथा आधुनिक विचारों को अपनाने के पक्ष में थे तथा पर्दा प्रथा, बहु विवाह और आसान तालाक के विरोधी थे। इन्होंने मुसलमानों के लिए अलीगढ़ ऐंग्लो ओरिएण्टल विद्यालय खोला। जिसे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाता है।
पारसी सुधार आन्दोलन- दादाभाई नौरोजी ने पारसियों में व्याप्त सामाजिक बुराइयों तथा अन्धविश्वास को दूर किया तथा पारसी समुदाय को आधुनिक भारतीय समाज के अनुरूप बनाने का प्रयास किया था।
प्रोजेक्ट वर्क-
विद्यार्थी स्वयं करें।
बच्चो हम उम्मीद हमारे इस पेज पर दी गई UP Board Solutions For Class 8 History Chapter 7 भारत में नवजागरण Solutions आपकी स्टडी में कुछ उपयोगी साबित हुए होंगे। बच्चों अगर आप में से किसी का भी पेज पर दिए गये UP Board Solutions For Class 8 History Chapter 7 भारत में नवजागरण से रिलेटेड कोई भी किसी भी प्रकार का डॉउट हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूंछ सकते है।
बच्चे यदि आपको इस UP Board Solutions For Class 8 History Chapter 7 भारत में नवजागरण Solutions से आपको हेल्प मिली हो तो आप इन्हे अपने Classmates & Friends के साथ शेयर करिये ताकि आपके दोस्त भी अच्छे से पढ़ पाए।