UP Board Solutions for Class 8 Sports and Fitness Chapter 4 व्यायाम

Sharing Is Caring:

प्यारे बच्चों आज हम आपको UP Board Solutions For Class 8 Sports and Fitness Chapter 4 व्यायाम का Solutions देने जा रहे है। बच्चों यह UP Board Class 8 Sports and Fitness Chapter 4 व्यायाम Solutions आपके बहुत काम आयेगा चाहे आप अपना होमवर्क कर रहे हों या तो आप अपने आने वाले परीक्षा की तयारी कर रहें है।

Dear Students In This Page We Will Share With You UP Board Solutions For Class 8 Sports and Fitness Chapter 4 व्यायाम Solutions. Students This UP Board Class 8 Sports and Fitness Chapter 4 व्यायाम Solutions It Will Be Very Useful For You Whether You Are Doing Your Homework Or You Are Preparing For Your Upcoming Exam. UP Board Solutions For English Chapter 4 व्यायाम PDF DownloadUP Board Solutions For Class 8 Sports and Fitness.

बच्चो इस पेज पे आपको UP Board Sports and Fitness Chapter 4 व्यायाम के सभी प्रश्नों के उत्तर को बहुत ही अच्छे और विस्तार पूर्वक बताया गया है। जिससे आप सभी को स्टूडेंट्स को बहुत ही आसानी से समझ में आ जाये। बच्चों सभी पर्श्नो के उत्तर Latest UP Board Class 8 Sports and Fitness Syllabus के आधार पर बताया गया है। बच्चों यह सोलूशन्स को हिंदी मेडिअम के स्टूडेंट्स को ध्यान में रख कर बनाये गए है |

Class 8 Sports and Fitness

Chapter 4

व्यायाम

 

Question 1.
व्यायाम से आप क्या समझते हैं ?
Solution:
मनुष्य की ऐसी क्रियाएँ, जिनसे शरीर की मांसपेशियाँ अच्छी तरह  विकसित और मजबूत हो जाती हैं तथा शरीर निरोग हो जाता है, व्यायाम कहलाता है। खेलकूद व विभिन्न आसन इसके अन्तर्गत आते हैं।

BooksAndSolution.Com

Question 2.
व्यायाम का क्या महत्त्व है ?
Solution:
व्यायाम का हमारे जीवन में बहुत महत्त्व है। व्यायाम करने से शरीरिक अंग में गति आती है, जिससे रक्त संचार बढ़ता है और शरीर की सक्रियता में वृद्धि हो जाती है। व्यायाम करने से साँस की गति तेज हो जाती है और फेफड़ों में शुद्ध वायु अधिक मात्रा में पहुँचती है। रक्त को अधिक ऑक्सीजन मिलता है और कार्बन डाई-ऑक्साइड शीघ्र बाहर निकल जाती है। पसीने के रूप में शरीर के अपशिष्ट पदार्थ बाहर निकलते हैं। हृदय की गति बढ़ जाती है। पाचन ठीक  रहता है। व्यायाम से हमारा शरीर स्वस्थ व हृस्ट-पुष्ट बनता है।

Question 3.
व्यायाम करते समय कौन-कौन सी सावधानियाँ रखनी चाहिए ?
Solution:
व्यायाम करते समय निम्नलिखित सावधानियाँ रखनी चाहिए.

  1. शुद्ध हवा प्राप्त करने हेतु व्यायाम सदैव खुले स्थान में करना चाहिए।
  2. व्यायाम के तुरन्त पहले अथवा तुरन्त बाद भोजन नहीं करना चाहिए।
  3. व्यायाम के तुरन्त पहले अथवा तुरन्त बाद स्नान नहीं करना चाहिए।
  4. हमें अधिक व्यायाम नहीं करना चाहिए। शक्ति से अधिक व्यायाम करना हानिकारक है। हम कितना व्यायाम करें, यह हमारी आयु, कार्य, भोजन और स्वास्थ्य पर निर्भर करता है।

BooksAndSolution.Com

Question 4.
किन्हीं दो व्यायाम के विभिन्न चरणों को लिखिए?
Solution:
प्रथम व्यायाम के चरण – 

  • सावधान अवस्था में दोनों हाथ सामने तानें, हथेलियाँ नीचे की ओर रखें।
  • हाथ पीछे ले जाएँ, हथेलियाँ ऊपर की ओर हों।
  • एड़ी उठाकर हाथ सामने से लाकर ऊपर तानें, हथेलियाँ सामने की ओर रखें।
  • हाथ आगे की ओर से नीचे लाकर सावधान अवस्था में आ जाएँ।

द्वितीय व्यायाम के चरण – 

  • सावधान अवस्था में उछल कर दोनों पैरों को थोड़ा दूर रखें वे सामने ताली बजाएँ।
  • कन्धे की सीध में चुटकी बजाएँ, कुहनियाँ कन्धों की सीध में रखें।
  • पुन: सामने  ताली बजाएँ।
  • उछल कर सावधान अवस्था में आ जाएँ।

Question 5.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (पूर्ति करके)
(क) व्यायाम करने से हमारा ___ फुर्तीला, नीरोग होता है।
(ख) शुद्ध वायु प्राप्त करने हेतु व्यायाम सदैव ___ स्थान में करना चाहिए।
(ग) लेजिम में वृत्ताकार ___ लगी होती हैं।
(घ) डम्बल द्वारा अभ्यास करने से _____ पंजे एवं ___ की मांसपेशियाँ मजबूत होती है।
Solution:
(क) व्यायाम करने से हमारा शरीर फुर्तीला, नीरोग होता है।
(ख) शुद्ध वायु प्राप्त करने हेतु व्यायाम सदैव खुले स्थान में करना चाहिए।
(ग) लेजिम में वृत्ताकार चकतियाँ लगी होती हैं।
(घ) डम्बल द्वारा अभ्यास करने से कलाइयाँ पंजे एवं हाथों की मांसपेशियाँ मजबूत होती है।

BooksAndSolution.Com

प्रतिज्ञा : नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

 

बच्चो हम उम्मीद हमारे इस पेज पर दी गई UP Board Solutions For Class 8 Sports and Fitness Chapter 4 व्यायाम Solutions आपकी स्टडी में कुछ उपयोगी साबित हुए होंगे। बच्चों अगर आप में से किसी का भी पेज पर दिए गये UP Board Solutions For Class 8 Sports and Fitness Chapter 4 व्यायाम से रिलेटेड कोई भी किसी भी प्रकार का डॉउट हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूंछ सकते है।

बच्चे यदि आपको इस UP Board Solutions For Class 8 Sports and Fitness Chapter 4 व्यायाम Solutions से आपको हेल्प मिली हो तो आप इन्हे अपने Classmates & Friends के साथ शेयर करिये ताकि आपके दोस्त भी अच्छे से पढ़ पाए।

आपके उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं!!

5/5 - (2 votes)

Leave a Comment